छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन के पश्चात अब कांग्रेस संचार विभाग का भी गठन कर लिया गया। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पुनिया के अनुमोदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस संचार विभाग की 34 सदस्यों की सूची जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी एक बार फिर अध्यक्ष की कमान संभालेंगे उनके साथ 16 सदस्य, 12 प्रदेश प्रवक्ताओं और 5 मीडिया कोआर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है।
संचार विभाग : शैलेश नितिन त्रिवेदी(अध्यक्ष) सदस्य – राजेंद्र तिवारी, रमेश वर्ल्यानी, आर पी सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, विकास दुबे, विभोर सिंह, रउफ कुरैशी, किरणमयी नायक, क्रांति बंजारे, नीना रावतिया, अधिवक्ता मोहन निषाद, संदीप साहू, नितिन भंसाली, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य
इंजीनियर अमित यदु।
प्रवक्ता : धनंजय ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एम ए इकबाल, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, आलोक दुबे जगदलपुर,
अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी, वंदना राजपूत।
मीडिया समन्वयक : विकास बजाज, स्वप्निल मिश्रा, अजय गंगवानी, प्रकाशमणि वैष्णव, अंशुल मिश्रा।